फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका व समाजसेवी संस्था साहस इंडिया ग्रुप के तत्वाधान में पटेल पार्क में वृक्षारोपण किया गया। 200 से अधिक पौधे रोपित किए गए। आम जनमानस ने सहभागिता कर पर्यावरण को संजोने की शपथ भी ली। साहस इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला ने संस्था की ओर से ईओ नगर पालिका विनोद कुमार को कदंब का वृक्ष भेंटकर शुभारम्भ किया। संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया। ईओ विनोद कुमार ने कहा कि प्रकृति को किस प्रकार से बचाया जा सकता है इस विषय पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतुओं को भी लाभ होता है। बढ़ते हुए तापमान को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही रोका जा सकता है। अमन अवस्थी ने वृक्षारोपण के महत्व के साथ ही जल है तो कल है पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जाने वाले हैं। जल का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है, यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। पीने योग्य पानी संसार में बहुत कम मात्रा में है, कई देशों में पानी संकट गहराता जा रहा है। इस मौके पर अमित सक्सेना लालू, शेखर शर्मा, सन्तोष गुप्ता, गोविंद अवस्थी, आदेश अवस्थी, ज्ञानेश अरोरा, राकेश द्विवेदी, नवीन मिश्र नब्बू आदि लोग मौजूद रहे।
पटेल पार्क में नगर पालिका व साहस इंडिया ग्रुप द्वारा किया गया वृक्षारोपण
