विश्व पर्यावरण दिवस पर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 53वें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर के हर्बल गार्डन में वृक्षारोपण से हुई। जिसमें शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, पीजी शोधकर्ताओं और छात्रों की भागीदारी री। इस कार्य का समर्थन करने के लिए एबीवीपी ने संस्थान को 300 पौधे दान किए।
कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र द्वारा (प्लास्टिक प्रदूषण को हराना) थीम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वन्तरि के दीप प्रज्जवलन से हुआ। महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ0 नीतू श्री ने पर्यावरण संरक्षण की महत्त्ता और आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किये। डॉ0 रुमा डे और डॉ0 भारती ने पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवन और पुनस्र्थापन, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और पुनर्चक्रण के बारे में मूल्यवान जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 समर्पिता भट्टाचार्य और डॉ0 कविता शर्मा ने किया। एक पेड़ धरती माँ के नाम, राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदूषण कमी और वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करना थीम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीजी शोधकर्ताओं और छात्रों ने बड़े पैमाने पर भाग लिया और इस विषय पर विचार प्रस्तुत किए। डॉ0 निशिता गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि निधि मिश्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा पुरस्कार डॉ0 अभिषेक कुमार पांडे और आयुष दुबे ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 मधु रंजन, डॉ0 भारती पंचाल और डॉ0 रेशमा ने निभाई। धन्यवाद डॉ0 रीता सिंह ने ज्ञापित किया। जून को विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में एक रैली, जागरूकता कार्यक्रम और प्लास्टिक संग्रह अभियान को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *