फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में आये थे। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के निवास पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे डॉ0 आकाश एवं डॉ0 खुशबू को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठनात्मक स्थिति तथा जिले की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की।
सपा मुखिया ने जिलाध्यक्ष के घर पहुंचकर नव वर-वधू को दिया अशीर्वाद
