फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगला झब्ब में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर व अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव ने सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए जन सम्पर्क कर वोट मांगे। नगला झब्ब, नगला चंदन, दनियापुर, हीरामन, धूरीहार, नया नगला, दुनाया, बीसलपुर बांगर, मंझना आदि गांव में जन सम्पर्क कर वोट मांगे। सेक्टर व जोन प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गौर ने सपा प्रत्याशी के लिए माहौल बनाया। विधानसभा जोन प्रभारी संजीव यादव, सेक्टर प्रभारी रामवरन, छविराम, मित्रसेन, वरन सिंह, अवधेश फौजी, अंकित राजपूत आदि लोगों ने संघन जन सम्पर्क किया।