भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में विवाद समाप्त होने का नहीं ले रहा है नाम

दोनों पर्यवेक्षकों ने किसी भी तरह की बयानबाजी करने´ को किया मना्र

पर्यवेक्षक के आदेश का उल्लंघन, सोशल मीडिया पर स्वागत की फोटो हो रही वायरल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में चल रहे विवाद को समाप्त कराने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेश्वरी व कासगंज जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने जनपद आकर व्यापारियों से विचार विमर्श किया। कार्यकारी अध्यक्ष का पक्ष सुना। वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष का भी पक्ष सुना। कार्यकारी अध्यक्ष ने पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता पर डाल दी और उनके आवास पर दोनों पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपनी अंदर की बात मीडिया तक न पहुंचे, इसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को हिदायत दी। जिलाध्यक्ष पक्ष की बात सुनने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष व कासगंज जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष दोनों लोगों की बात रखी जायेगी, उसके बाद निर्णय लिया जायेगा। उनके जाने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष ने कई गु्रपों पर फोटो डाले और लिखा की प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल महेश्वरी, कासगंज जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता का स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह दिया गया, जबकि साफ हिदायत दी गई थी कि मीडिया में या गु्रपों पर कोई फोटो न डाले और न ही अपनी बात रखे, जब तक ऊपर से विवाद का निपटारा न हो जाये। इस संबंध में कासगंज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता से फोन पर पूछा तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तक दोनों पक्षों की बात पहुंचा दी जायेगी और जिस ग्रुप में फोटो व स्वागत की खबर लिखी है वह ठीक नहीं है, इसकी भी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *