कांग्रेसियों ने मनायी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा टाउनहाल स्थित नगर पालिका पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष जिला व शहर कांगे्रस कमेटी के संयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि मनायी गई औैर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। साथ ही रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम की धुन के साथ कांगे्रसियों ने पुण्य तिथि पर गांधी जी को याद किया। गांधी जी ने देश में अहम योगदान देते हुए सत्यागृह आंदोलन चलाया। दांडी यात्रा निकाली और सत्य अंहिसा के मार्ग पर चलने की लोगों से अपील की थी। हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए और भाईचारा बनाने में गांधी जी की तरह योगदान दें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, वीरेन्द्र मिश्रा, अनमोल, जानकी शुक्ला, महेश चन्द्र वर्मा, पप्पो, सुनीता तिवारी, निक्की, रोशनी, नसरीन, रहीशा बेगम, सबीनाज, हिलाल शफीकी, खालिद, शिवाशीष तिवारी, प्रभात कटियार, अंकित कुमार, दीपक चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *