फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजको शक्ति केंद्र संयोजकों की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। साथ ही प्रोजेक्टर लगाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
जिला संगठन प्रभारी व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने बताया केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण हुए हैं इन 11 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियां की जानकारी को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला आयोजित हुई है। यह कार्यक्रम एक अभियान के रूप में चलेगा। जिसको विकसित भारत का अमृत कल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर केंद्रित होगा। अभियान के तहत 12 जून को पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन एवं पत्रकार वार्ता की जाएगी।। जिसमें प्रदेश द्वारा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता को भेजा जाएगा। 12 जून को ही जनपद में जिला स्तर पर प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें सरकार की उपलब्धियां की जानकारी पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 9 जून से 9 जुलाई के मध्य डिजिटल प्रतियोगिता बदलते भारत मेरा अनुभव कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया जिला महामंत्री सुनील रावत को इस अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया है। सभी मंडलों में 13 जून से 15 जून के मध्य इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। संचालन सुनील रावत ने किया। इस मौके पर डॉ0 बीके गंगवार, रूपेश गुप्ता, विमल कटियार, अतुल दीक्षित, जिला मंत्री गुरुचरन आजाद, जय गंगवार, अभिषेक बाथम, अमरदीप दीक्षित, रश्मि दुबे, वीरेंद्र कठेरिया, गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, शिवमोहन सिंह, संतोष राजपूत, रमला राठौर, कृष्ण मुरारी राजपूत, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां
