भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल पांचाल घाट की 50 सदस्यीय कमेटी घोषित

पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित एक विद्यालय में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता संगठन के जिला चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल ने की। संचालन कानपुर मंडल के संगठन मंत्री एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने किया। बैठक में अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही पांचाल घाट इकाई के अध्यक्ष रामदास गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि संगठन की पांचाल घाट यूनिट मनोनीत की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की कोई भी समस्या को हल करने के लिए हमेशा 24 घंटे तैयार हैं। कार्यक्रम में पहुंची मिथलेश अग्रवाल ने भी नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी। रामदास गुप्ता ने कहा कि पांचाल घाट पर बने शमशान पर समस्या बनी रहती थी। भईयन मिश्रा के सहयोग से समस्या का समाधान हुआ। इस मौके पर आये हुए सभी व्यापारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान सुभाष बंसल, आनंद मोहन वर्मा, नगर अध्यक्ष मनोज मल्होत्रा, युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, समाजसेवी भईयन मिश्रा, कोमल पाण्डेय, अर्पण अग्रवाल, मोहित यादव, रामकिशोर सारस्वत मौजूद रहे। पांचाल घाट अध्यक्ष रामदास गुप्ता ने ५० सदस्यीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री की तबियत खराब होने के कारण नहीं आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *