वक्ता बोले:भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मातृ शक्ति का हो विशेष योगदान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर के कहा फूल नहीं चिंगारी है, यह भारत की नारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया और स्वदेशी पर ज्यादा जोर दिया है।
विशिष्ट अतिथि प्रीति बंसल क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ने कहा आत्म निर्भर भारत में महिलाएं स्वयं सहायता समूह, लघु उद्योग के माध्यम से मात्र शक्ति आत्म निर्भर बन रही हैं। विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि ने कहा मातृशक्ति अपने दम पर आगे बढ़ रही है हर जगह नेतृत्व कर रही है, भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का मंत्र हम सबका विजन होना चाहिए। 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है अगर इसी तरह से सभी इस अभियान में सहयोग करें तो 2047 नहीं उससे पहले हमारा देश विश्व गुरु बनकर और विकसित राष्ट्र बन जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने धन्यवाद के साथ समापन किया। संचालन श्वेता दुबे ने किया। इस मौके पर मीरा सिंह, सुनील रावत, हिमांशु गुप्ता, ममता सक्सेना, रश्मि दुबे, चित्रा अग्निहोत्री, अभिषेक त्रिवेदी, कृष्ण मुरारी राजपूत, पारुल दीक्षित, रेनू त्रिपाठी, रमला राठौर, मदीना खान, हेमलता मिश्रा, प्रतिभा सिंह, सुमन राजपूत, अर्चना चौहान, अर्चना वर्मा, अर्चना द्विवेदी, डा0 निधि मिश्रा, रेखा सिंह, सुधेश दुबे, विकास पाण्डेय, राजकुमार वर्मा, अभिषेक बाजपेई आदि मौजूद रहे।
भाजपा महिला सम्मेलन में दिलाया गया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
