फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के सभागार में माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी व प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी को राज्यपाल पुरुस्कार मिलने के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय इकाई द्वारा संयुक्त रुप से सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, महामंत्री प्रेमपाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिवओम द्विवेदी द्वारा लालाराम दुबे, नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी व राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी को पुष्प माला व शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज की शिक्षक इकाई निशांत यादव, देवेन्द्र पाठक, संजीव त्रिवेदी, अखिलेश पाण्डेय, अंकुर त्रिपाठी, सरिता शर्मा, संजय गिरी, सर्वेन्द्र शुक्ला, देवाशीष पाठक आदि लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन ओमपाल सिंह रघुवंशी ने किया। इस मौके पर शिवओम द्विवेदी, प्रमोद गंगवार आदि ने विचार व्यक्त किये। जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे व मंत्री नरेन्द्र पाल सिंह सोलंकी ने कहा कि शिक्षक हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य इंदू मिश्रा, ऐस्तर रोज दयाल, रजनी वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी, शिवपाल सिंह, रामविलास, श्रीपाल, रेखा राठौर, गीता भदौरिया, विनीत चौहान, धर्मेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।