फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा के तत्वाधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर शरबत वितरित किया गया। शाखा के पदाधिकारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। गंगा स्नान करके आए लोगों ने ठंडे शरबत का आनंद लिया व अपनी प्यास बुझाई। शाखा अध्यक्ष रीता दुबे ने बताया कि पेड़ लगाना जरूरी है और उसका संरक्षण भी जरूरी है। प्लास्टिक और पॉलिथीन का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ0 सुबोध वर्मा, डॉ0 आरके गुप्ता, डॉ0 संतोष पाठक, केके पाठक, अनीता पाठक, रीता दुबे, रचना वर्मा, रामाकांती, मंजूश्री, आशा देवी वर्मा, संगीता कटियार, अमिता शुक्ला, बिटाना चौहान, रामा बाजपेई, रामजी बाजपेई, संजय दुबे, संजीव वर्मा, अवधेश कुमार दुबे, शील श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, अनुराग कटियार, संजय कटियार, राजेश शुक्ला, देवेश सक्सेना, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं भारत विकास परिषद पांचाल शाखा द्वारा गंगा दशहरा पर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। लालगेट तिराहे पर राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य कमाया गया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, अनुपम पुरवार, कन्हैया लाल शुक्ला, रतनेश पाल, अतुल रस्तोगी, मुकेश सक्सेना, नारायण प्रसाद, शिव कुमार पाल, सचिन सिंह, आकाश राठौर, आयुष गुप्ता, नमन अग्रवाल, अर्चना सेंगर, कन्हैया लाल जैन, शिवम गुप्ता, सौरव, शोभा अग्रवाल, साधना श्रीवास्तव, किशन वर्मा, प्रफुल्ल अग्रवाल, प्रवेन्द्र गुप्ता, जगदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं श्रद्धारानी स्मृति संस्थान द्वारा गंगा दशहरा पर नेहरु रोड स्थित संजय गर्ग के प्रतिष्ठान के बाहर शरबत व पापड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्वेता दुबे व सुधेश दुबे ने राहगीरों को पापड़ी खिलाई। विनय अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। हिन्दू सनातन सेना की अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की। श्रद्धारानी स्मृति संस्थान के अध्यक्ष संजय गर्ग ने संचालन किया और गंगा दशहरा के महत्व पर प्रकाश डाला। धन्यवाद श्याम जी गर्ग ने ज्ञापित किया।
भारत विकास परिषद द्वारा जगह-जगह लगाये गंगा दशहरा पर शरबत के स्टाल
